यहां पार्किंग को लेकर पारा चढ़ा, 75 साल के बुजुर्ग ने युवक को घोंपा चाकू; विवाद ने लिया खूनी मोड़

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आइटी पार्क क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी मामले को लेकर हल्द्वानी में उबाल, तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक यूथ कोंग्रेस से निकली सांकेतिक शव यात्रा

जानकारी के अनुसार, मयूर विहार निवासी 34 वर्षीय उत्सव होम स्टे संचालित करते हैं। उनके पड़ोस में इस्लामुद्दीन रहते हैं। शुक्रवार को उत्सव ने इस्लामुद्दीन के घर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की और पास में ही खाना खाने चले गए। खाना खाकर लौटने पर स्कूटी खड़ी करने को लेकर उत्सव और इस्लामुद्दीन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्डधारकों के लिए राहत, अक्तूबर का राशन बांटने को फिर खुला पोर्टल

आरोप है कि इसी दौरान इस्लामुद्दीन ने किसी नुकीली वस्तु से उत्सव पर हमला कर दिया। पेट में चोट लगने से वह घायल हो गए और खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- पहाड़ से निकले लेकिन पहाड़ नहीं भूले : पलायन के दर्द के बीच उम्मीद बने महेंद्र भट्ट, 400 से अधिक युवाओं को घर बैठे दे रहे रोजगार

चौकी प्रभारी दीपक द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad