अंकिता भंडारी केस : पूर्व विधायक सुरेश राठौर से CBI की पूछताछ दिल्ली से आई टीम, तीन घंटे तक चले सवाल-जवाब

खबर शेयर करें 👉

अंकिता भंडारी मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर से CBI की पूछताछ, तीन घंटे तक चले सवाल-जवाब

हरिद्वार। अंकिता भंडारी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की। शनिवार शाम दिल्ली से सीबीआई की एक टीम हरिद्वार पहुंची और सुरेश राठौर को भेल स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया। करीब तीन घंटे तक सवाल-जवाब करने के बाद टीम दिल्ली लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर FIR के बाद सामने आया विवादित इसिहास, जैन दंपती हत्याकांड से लेकर जमीनों के मामलों से जुड़ा रहा है गिरधारी लाल साहू का नाम

दरअसल, करीब छह माह पहले सुरेश राठौर और खुद को उनकी पत्नी बताने वाली सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की एक रिकॉर्डिंग प्रसारित हुई थी। इस बातचीत में अंकिता भंडारी मामले से जुड़े कथित वीआईपी का जिक्र किया गया था। रिकॉर्डिंग में कुछ भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के दावे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी : जनप्रतिनिधियों के साथ कोतवाली में दी तहरीर...

मामले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ने के बाद सीबीआई जांच की संस्तुति की गई थी। इसी सिलसिले में शनिवार को सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची और पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के दौरान किन बिंदुओं पर सवाल किए गए, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, कन्या पूजन कर दिया भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad