विदेश में बेटे के हादसे का झांसा,पुलिस केस निपटाने के नाम पर बुजुर्ग को लगाया 14 लाख का चूना

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर, विदेश में रह रहे बेटे के सड़क हादसे और पुलिस केस का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुण्डेश्वरी स्थित पर्वत कुंज निवासी दयाल सिंह बिष्ट ने तहरीर में बताया कि 20 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बेटे से जुड़ा बताते हुए कहा कि विदेश में रह रहे उनके बेटे का सड़क हादसा हो गया है। उसने बताया कि बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। आरोपी ने केस निपटाने के लिए तत्काल तीन लाख रुपये भेजने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

बेटे की चिंता में दयाल सिंह बिष्ट ने बंधन बैंक के एक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से तीन लाख रुपये भेज दिए। इसके कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर बताया कि हादसे में बेटे के एक दोस्त की मौत हो गई है और उसके परिजन 12 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इस बहाने उसने और रकम जमा करा ली। पीड़ित ने 21 जुलाई को बंधन बैंक के एक खाते में पांच लाख रुपये तथा भारतीय स्टेट बैंक के दूसरे खाते में छह लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए। इस प्रकार साइबर ठगों ने उनसे कुल 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

बाद में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 21 जुलाई को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर माध्यमों से लेनदेन और बैंक खातों की जानकारी के आधार पर आरोपितों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad