कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दी श्रद्धांजलि (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर उन्होंने बिंदुखत्ता स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग


सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी नागरिकों से शहीदों के प्रति सम्मान बनाए रखने और राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन


इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी वीरता और बलिदान को याद किया। कारगिल विजय दिवस पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad