हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों के तबादलों का असर, चार-चार घंटे इलाज को तरसे मरीज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चिकित्सा शिक्षा विभाग में डाक्टरों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई हैं। राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के एसटीएच में शुक्रवार को मरीज ओपीडी के बाहर इंतजार करते दिखे।


सुबह आठ बजे से आए मरीजों को चार-चार घंटे इंतजार के बाद भी उपचार नहीं मिल सका। कई विभागों में जूनियर रेजीडेंट (जेआर) और सीनियर रेजीडेंट (एसआर) मरीज देखते मिले। एकमात्र न्यूरोफिजिशियन के तबादले से ओपीडी में ताला लटक गया। गैस्ट्रोएंटेरोलाजिस्ट डा. सुभाष चंद्र जोशी के जाने से एसटीएच में एंडोस्कोपी बंद हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

दरअसल, विभागाध्यक्ष डा. एससी जोशी के स्थानांतरण से डा. परमजीत सिंह पर यह भार आ गया है। शुक्रवार को उनका ओपीडी दिवस होने के बावजूद उन्हें वार्ड में राउंड लेने जाना पड़ा। इसके कारण सुबह आठ बजे से आए मरीजों का चार घंटे बाद भी नंबर नहीं आ पाया।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

इधर, हड्डी रोग विभाग में विभागाध्यक्ष डा. पंकज सिंह का ओपीडी डे था, लेकिन रिलीव होने से यहां केवल एसआर डाक्टर ही दिखे। यहां मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। यहीं स्थिति बाल रोग विभाग में देखने को मिली। डा. ऋतु रखोलिया के जाने से मरीजों की संख्या कम रही। एकमात्र न्यूरोफिजिशियन डा. नितिन जोशी के स्थानांतरण से ओपीडी बंद हो गई है। यहां आए मरीज निराश होकर लौटते दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

फ़ोटो:- दैनिक जगरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad