देहरादून/लालकुआँ धामी सरकार के पूरे 4 साल: युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/लालकुआं:- प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी सरकार के सफल चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने प्रदेश सहित लालकुआं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जटिल एवं जनहित से संबंधित मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

उनकी दूरदर्शी सोच के चलते अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें बुनियादी ढांचे का विस्तार, सड़कों एवं कनेक्टिविटी में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा, निवेश आकर्षित करने के प्रयास, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

इसके साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad