हल्द्वानी स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उनका आरोप था कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक दबाव डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद


प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने, बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का समाधान करने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।


इस मौके पर कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और जनता की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad