‘चंदा हमारा, मौज तुम्हारी नहीं चलेगी’- लालकुआं में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चोरी के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

खबर शेयर करें 👉

राम मंदिर व बद्रीनाथ धाम में चोरी के विरोध में लालकुआं कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन

लालकुआं। अयोध्या राम मंदिर व बद्रीनाथ धाम में हुई चोरी की घटना के विरोध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर सरकार पर आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

काग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा ने लोगों की भावनाओं के साथ धोखा किया है।” कार्यकर्ताओं ने चंदा हमारा, मौज तुम्हारी नहीं चलेगी भक्तों की मेहनत की कमाई भाजपा नेताओं की तिजोरी में हिसाब दो जवाब दो जैसे नारे लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, बिना जोशी ,सभासद योगेश उपाध्याय ,पूर्व सभासद हेमंत पांडे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय सामंत ,व्यापार मंडल महिला उपाध्यक्ष मीना रावत, खीमानंद दुम्का, गोपाल बत्रा, राजकुमार शर्मा, अमित शर्मा रवि शंकर तिवारी, कमलेश यादव, जमीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad