चमोली में गुमशुदगी का निकला प्रेम विवाह कनेक्शन, ‘मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’ साबित हुई कहावत, थाने में हुआ हैप्पी एंड

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर (चमोली)। थराली थाना क्षेत्र से लापता हुई 22 वर्षीय युवती का मामला आखिरकार प्रेम विवाह का निकला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया, लेकिन पूछताछ में उसने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ विवाह कर चुकी है। युवती के बयान के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसके पति के साथ भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन


जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना थराली में अपनी 22 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि युवती 23 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसकी तलाश शुरू कर दी।


जांच के दौरान ग्वालदम चौकी प्रभारी अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान


लगातार प्रयासों के बाद रविवार को पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने अपनी इच्छा से एक युवक के साथ विवाह किया है और वह उसी के साथ रहना चाहती है।
युवती के बालिग होने और उसके स्पष्ट बयान के आधार पर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं तथा उसे उसके पति के साथ जाने की अनुमति दे दी। इस तरह गुमशुदगी का मामला प्रेम विवाह में तब्दील होने के बाद समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

सांकेतिक फ़ोटो:- गूगल द्वारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad