लालकुआं के हल्दूचौड़ क्षेत्र के परमा गांव में : टंकी का ढक्कन खुलते ही उड़े होश, एक साथ दिखे पांच विषैले सांप, वन विभाग के हरीश शर्मा ने सुरक्षित किया रेस्क्यू (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र स्थित परमा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण ने अपने घर की अंडरग्राउंड पानी की टंकी का ढक्कन खोला तो उसमें एक साथ पांच जहरीले सांप दिखाई दिए। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और वन कर्मी हरीश शर्मा के नेतृत्व में सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

हल्दूचौड़ के परमा गांव निवासी मथुरा दत्त शनिवार को अपने घर की अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफाई करने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने टंकी का ढक्कन खोला, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। टंकी के पानी में एक बड़ा जहरीला सांप और उसके चार बच्चे तैरते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

घटना की जानकारी मिलते ही मथुरा दत्त ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने वन कर्मी हरीश शर्मा के नेतृत्व में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सांपों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते टंकी की सफाई नहीं की जाती तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, क्योंकि इसी टंकी के पानी का उपयोग घर के दैनिक कार्यों में किया जाता है।

इस दौरान वन कर्मी हरीश शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव सुरक्षित एवं सूखी जगह की तलाश में घरों, स्टोर रूम, पानी की टंकियों और अन्य स्थानों में पहुंच सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि समय-समय पर पानी की टंकियों की जांच और सफाई करते रहें तथा सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

यह घटना परमा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का संदेश भी दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad