नैनीताल के रामगढ़ में युवतियों से छेड़छाड़ का आरोप, UP नंबर की कार से पहुंचे दो मनचले युवकों को ग्रामीणों ने बिच्छू घास लगाई, मुंह पर पोती कालिख, फिर पुलिस को सौंपा

खबर शेयर करें 👉

गरमपानी। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव में शुक्रवार को बाहरी क्षेत्र से आए कुछ युवकों पर युवतियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए। इस दौरान दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें कथित तौर पर बिच्छू घास लगाकर और मुंह पर कालिख पोतने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

युवतियों के विरोध के बाद जुटे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद क्षेत्र से यूपी नंबर की कार में सवार कुछ युवक सतौली गांव पहुंचे थे। आरोप है कि गांव में पहुंचते ही उन्होंने रास्ते से गुजर रही युवतियों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। युवतियों ने इसका विरोध किया और ग्राम प्रधान मीरा भंडारी सहित ग्रामीणों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को एकत्र होता देख कार सवार युवक भागने लगे, लेकिन दो युवक पकड़ लिए गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की। आरोप है कि उनके मुंह पर कालिख पोती गई और बिच्छू घास भी लगाई गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

पुलिस ने दोनों युवकों को लिया हिरासत में

सूचना पर खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित क्षेत्र के किसी वेलनेस सेंटर में काम के सिलसिले में आए थे और उनका पुलिस सत्यापन भी नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों युवकों और उनकी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad