मोटाहल्दू में गौशाला में लगी भीषण आग : प्रधान की गौशाला जलकर खाक, ग्रामीणों और दमकल की मशक्कत से बाल-बाल बची दर्जनों पशुओं की जान

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। ग्रामीण क्षेत्र में अचानक गौशाला में आग लग जाने से जहां लाखों रुपए का भूसा एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया, वही जानकारी मिल जाने पर प्रधान परिवार एवं आसपास के लोगों ने मवेशियों की जान बचा ली, जब तक दमकल विभाग फायर ब्रिगेड को लेकर पहुंचता तब तक पूरी गौशाला जलकर राख हो गई।

यहां मोटाहल्दू किशनपुर सकुलिया ग्राम पंचायत की प्रधान पुष्पा जोशी की गौशाला में सोमवार रात शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गौशाला में रखा हजारों रुपये का भूसा, कृषि एवं घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया, जबकि पूरी गौशाला भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, समय रहते सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

पूर्व ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक गौशाला से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक गौशाला में रखा भूसा और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।