(उत्तराखण्ड) मैदानों में मौसम शुष्क, पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड में निचले इलाकों में मौसम शुष्क हो गया है और तेज धूप खिलने लगी है।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बादल मंडरा रहे हैं। कहीं-कहीं मध्यम हवाएं चलने से ठंडक बनी हुई है। दून में भी धूप के साथ आंशिक बादल छा रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

रविवार को देहरादून में सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप खिल उठी। इसके बाद दोपहर तक चटख धूप खिलने से पारे में भी वृद्धि दर्ज की गई।

शाम को कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे और हल्की हवा भी चलती रही। अन्य मैदानी क्षेत्रों में दिनभर मौसम शुष्क बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादातर स्थानों पर दिनभर धूप और बादलों की आंख मिचौनी चलती रही। पहाड़ों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से काफी कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। दून में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। इसके बाद भी अगले कुछ दिन पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad