उत्तराखंड बरसाती नाले के तेज बहाव में बहीं दो सगी बहनें,रैंप के नीचे फंसने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत

गुरुवार शाम बरसाती नाले में हुए दर्दनाक हादसे में दो सगी मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर के पास स्थित बरसाती नाले में दो बच्चियां बहकर रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

मृतक बच्चियों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7 वर्ष) और सोनाक्षी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है। उनकी मां रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोनों बेटियां दोपहर में घर के बाहर बरसाती नाले के पास गई थीं। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे दोनों बह गईं और रैंप के नीचे फंस गईं। कुछ देर बाद तलाश के दौरान बड़ी बेटी का पैर दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है और किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता है। घटना के समय बच्चियों के पिता किसी काम से बिहार गए हुए थे। उन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चियों की मौत नाले के तेज बहाव में बहकर रैंप के नीचे फंसने और डूबने से हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad