उत्तराखंड अब वोटर आईडी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 15 दिन में मिलेगा पहचान पत्र

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए हैं। अब मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद नए मतदाताओं को 15 दिनों के भीतर मतदाता पहचान पत्र (EPIC) उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी गई है। साथ ही, आवेदन की स्थिति और पहचान पत्र जारी होने संबंधी जानकारी आवेदक को समय-समय पर उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय इन सुधारों को प्रदेश में लागू करने की तैयारी में जुटा है। आयोग ने मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने, मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं देने, राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बढ़ाने, चुनाव कर्मियों के कौशल विकास और चुनाव प्रक्रिया में नई तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया है।

ईवीएम पर दिखेगी प्रत्याशियों की रंगीन फोटो

आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता ईवीएम पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनकी स्पष्ट रंगीन तस्वीर भी देख सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के 40 सुधारात्मक कदमों में शामिल इस व्यवस्था का उद्देश्य मतदाताओं को प्रत्याशी की सही पहचान सुनिश्चित कराना और मतदान प्रक्रिया को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

मतदान केंद्रों के पास होगी मोबाइल जमा करने की सुविधा

मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने मतदान केंद्रों के निकट मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए मोबाइल डिपॉजिट सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे मतदान के दौरान मोबाइल रखने से संबंधित असुविधा से राहत मिलेगी।

कर्मचारियों, मीडिया और राजनीतिक दलों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

इस बार आयोग ने चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रशिक्षण शिविर शुरू किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

सात नए राजनीतिक दलों ने किया पंजीकरण के लिए आवेदन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। इस क्रम में सात नए राजनीतिक दलों ने गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने तक इन दलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad