(उत्तराखंड) वन विभाग सख्त: 10 हेक्टेयर जमीन खाली कराने की तैयारी तेज

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। विगत वर्ष पूछड़ी में वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद अब वन विभाग ने द्वितीय चरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। 89 परिवारों को नोटिस जबकि 72 परिवारों को बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। जल्द ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में वन विभाग की अनदेखी के चलते करीब एक दशक पूर्व 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण के साथ ही अवैध रूप से कॉलोनी काट दी गई थी। तब 10 रुपये के स्टांप पर लोगों को जमीन बेची गई। इस बीच करीब 170 परिवार यहां अवैध रूप से बस चुके थे जिन्हें प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कुछ समय पूर्व हटा दिया था। अब वन विभाग ने द्वितीय चरण में 89 परिवारों को नोटिस जबकि 72 परिवारों को बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

इन अतिक्रमणकारियों ने 10 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा किया है। जल्द ही उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

89 परिवारों को नोटिस और 72 परिवारों को बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं। बेदखली के आदेश वाले 53 परिवार उच्चाधिकारियों के पास अपील लेकर पहुंचे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • प्रकाश चंद्र आर्या, डीएफओ, तराई पश्चिमी वनप्रभाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad