रुद्रपुर में हंगामा: इंदिरा चौक से कोतवाली तक छात्रों का जुलूस, कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पालिटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य पर दो छात्राओं से अभद्रता से भड़के छात्रों ने इंदिरा चौक से कोतवाली तक जुलूस निकालकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि जब तक आरोपित प्रधानाचार्य को निलंबित नहीं किया जाता और छात्राओं से माफी नहीं मांगी जाती, वह कोतवाली में ही डटे रहेंगे।
पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में पीड़ित छात्रा ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

शुक्रवार शाम को काशीपुर हाइवे स्थित एक पालिटेक्निक कालेज के छात्र-छात्राएं सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट की अगुवाई में इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। जहां से छात्र और छात्राएं जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। उनका कहना था कि पालिटेक्निक कालेज में दूर-दराज से आकर छात्र-छात्राएं टेक्निकल कोर्स करते हैं। यहां पढ़ने वाली आटोमोबाइल की छात्रा की परीक्षा में दो विषय में बैक आई थी। जिसे बाद शुक्रवार को वह फार्म भरने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

जब वह कक्षा में आई तो प्रधानाचार्य ने उसके साथ ही दो अन्य छात्राओं को अपने कार्यालय में बुलाया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक छात्रा को थप्पड़ मारा, जबकि दूसरी छात्रा की टाई पकड़कर उसे खींचा गया। इस पर एसएसआइ केसी आर्या और अनिल जोशी ने छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना था कि जब तक आरोपित प्रधानाचार्य को निलंबित नहीं किया जाता है और वह कोतवाली में आकर माफी नहीं मांगेंगे, वह कोतवाली में ही डटे रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रा की ओर से तहरीर दी जा रही है। जिसके बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad