लालकुआं-बरेली पैसेंजर की टक्कर से दो युवकों की जान गई, घटनास्थल पर बहुत देर तक रुकी ट्रेन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं-बरेली पैसेंजर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, 51 मिनट तक रुकी रही ट्रेनकिच्छा/बरेली। लालकुआं-बरेली रेलखंड पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 55313 लालकुआं-बरेली पैसेंजर एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बहेड़ी और किच्छा स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 41/2 तथा समपार फाटक संख्या 35-सी के पास हुआ। दुर्घटना के चलते ट्रेन करीब 51 मिनट तक घटनास्थल पर खड़ी रही।रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एक शव किलोमीटर संख्या 41/2 के पास तथा दूसरा शव समपार फाटक संख्या 35-सी के निकट मिला। गेटमैन नीतीश भारती ने बताया कि दोनों युवक ट्रेन संख्या 55313 की चपेट में आ गए थे। ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, सहायक कर्मचारियों एवं यात्रियों की मदद से एक शव को स्ट्रेचर पर लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

घटना की सूचना पर बहेड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बरेली भेज दिया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की तलाशी के दौरान उनके पास से किसी प्रकार का रेलवे टिकट बरामद नहीं हुआ।मामले की जांच रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना को ट्रेन की चपेट में आने का मामला माना जा रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—इरफान (23 वर्ष) पुत्र सुल्तान खां, निवासी कंजादासपुर, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली।वासव पुत्र गुड्डू, निवासी मुड़िया, थाना देवरनिया, जिला बरेली।रेलवे पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad