पोती से परेशान 75 वर्षीय वृद्धा ने लगाई गुहार : लिव-इन में रह रही पोती कर रही है उत्पीड़न,बेटों की मौत के बाद अकेली रह गई वृद्धा

खबर शेयर करें 👉

वृद्धा ने कहा कि वह अपने पुस्तैनी मकान में अकेली रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पोती गलत संगति और नशे की गिरफ्त में आ गई है। वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ इस मकान में लिव-इन में रहती है। अब वह उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है

पोती से तंग आकर 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई है। समाधान दिवस में पहुंची वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के बाद पोती गलत गतिविधियां करने लगी और अब उन्हें घर से बाहर निकालना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

इस पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने महिला सेल को युवती पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस में सोमवार को 109 फरियादियों ने समस्याएं सुनाईं जिनमें कई में कार्रवाई के आदेश हुए तो कुछ में जांच के निर्देश दिए गए। सबसे पहले समाधान दिवस में 75 वर्षीय महिला की फरियाद सुनी गई।

उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे का कोविड काल में निधन हो चुका है। जबकि, छोटे बेटे की पिछले साल मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पुस्तैनी मकान में अकेली रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पोती गलत संगति और नशे की गिरफ्त में आ गई है। वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ इस मकान में लिव-इन में रहती है। अब वह उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है और घर से बेदखल करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार

इस पर जिलाधिकारी ने महिला सेल प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह विधवा भगवान देई ने शिकायत की कि दोनों पुत्रों में संपत्ति का बराबर बंटवारा होने के बावजूद छोटा पुत्र एवं बहु बड़े पुत्र के हिस्से की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।इस मामले में एसडीएम सदर और सीओ रायपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कांवली रोड निवासी व्यक्ति ने पुत्र और बहु पर मारपीट गाली गलौज का आरोप लगाया। उन्होंने बड़े पुत्र को अपनी चल व अचल संपत्ति से बेदखल करने की मांग की। इस मामले में जिलाधिकारी ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad