(अल्मोड़ा)सड़क हादसे में घायल की मदद करने वालो को मिलेगा 25 हजार रुपये का पुरस्कार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर सात दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत सोमवार को पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के सहयोग से माॅल रोड से जनजागरूकता बाइक रैली निकाली गई जिसमेंं युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट तथा यातायात पुलिस उपाधीक्षक बलवंत सिंह रावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

रघुनाथ सिटी मॉल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए टैक्सी स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही राहवीर योजना 2025 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की एक घंटे के भीतर मदद करने वाले को भारत सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की योजना के तहत 25 हजार रुपये तक की नकद राशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर यातायात निरीक्षक हयात सिंह, उपनिरीक्षक सुमित पांडे, कांस्टेबल विनोद सिंह कुंवर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

ल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad