टांडा जंगल मे मौत का तांडव काल बनी भैंस: फिर स्कॉर्पियो से टकराई स्विफ्ट मची चीख-पुकार; एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से आ रही एक स्विफ्ट कार पहले सड़क पर अचानक आए एक भैंस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ गई। हादसे में स्विफ्ट कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल में रेलवे क्रॉसिंग से पहले हुआ। स्विफ्ट कार में सवार चारों लोग उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टांडा जंगल क्षेत्र में अचानक सड़क पर एक भैंस आ गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार भैंस से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सामने से रुद्रपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

हादसे की सूचना मिलते ही पंतनगर पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात करीब दो बजे एक घायल ने दम तोड़ दिया।

पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक भैंस का आ जाना और उससे टकराने के बाद स्विफ्ट कार का अनियंत्रित होना सामने आया है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad