(रुद्रपुर) पंजाब से माल लेकर आया चालक अचानक हुआ बेसुध, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। पंजाब से पंतनगर सिडकुल स्थित टीबीटी कंपनी में माल लेकर आए एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं एक ही मोहल्ले के दो दोस्तों को लील गया गोरापड़ाव हादसा, 6 दिन बाद अयान ने भी तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, पंजाब के लंगड़ोबा, थाना बालाचौर, जिला नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) निवासी 36 वर्षीय हरजीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह ट्रक चालक था। वह बुधवार देर रात अपने साथी चालक के साथ ट्रक में माल लेकर पंतनगर सिडकुल स्थित टीबीटी कंपनी पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के जंगल में भटकीं पांच महिलाएं, एसडीआरएफ ने 12 किमी पैदल चलकर बचाई जान

गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हरजीत सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के जवान की संदिग्ध मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़… रुड़की जाते समय परिजनों की कार पलटी

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सिडकुल चौकी प्रभारी हेमंत कठायत ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad