जमीन का सपना पड़ा महंगा : रिस्तेदार ने जमीन सौदे में करी धोखाधड़ी, 3.75 करोड़ लेकर न कब्जा मिला न पूरी रजिस्ट्री , पुलिस जाच में जुटी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। रायवाला क्षेत्र में भूमि खरीद के नाम पर साढ़े तीन करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू वसंत विहार एन्क्लेव निवासी पंकज बहल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके रिश्तेदार मनीष बजाज ने रायवाला स्थित करीब 4030 वर्गमीटर भूमि का सौदा 75 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प

नहीं दिलाया भूमि का कब्जा

आरोप है कि मनीष बजाज ने स्वयं को पूरी भूमि का विक्रय कराने में सक्षम बताते हुए उनसे 3 करोड़ 75 लाख रुपये नकद और चेक के माध्यम से ले लिए, लेकिन उनके पक्ष में केवल पांच बीघा भूमि का ही विक्रय पत्र कराया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर भूमि का कब्जा भी नहीं दिलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

बाद में जानकारी मिली कि विवादित भूमि पर किसी तीसरे पक्ष का कब्जा है। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी गौरिका बजाज के साथ समझौता किया और नोटरी के समक्ष धनराशि लौटाने का लिखित वादा किया।
समझौते के अनुसार 75 लाख रुपये मार्च 2026 तक और शेष तीन करोड़ रुपये सितंबर 2026 तक लौटाने थे, लेकिन निर्धारित समय पर कोई भुगतान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad