हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। बरामद इंजेक्शनों में 95 बुप्रेनॉरफिन और 95 एविल इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इंजेक्शन कहां से लाए गए थे और उनकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।STF के अनुसार, राज्य को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट लगातार सूचनाएं जुटा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

इसी क्रम में विकसित किए गए इनपुट के आधार पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में दबिश देकर अदनान कुरैशी (23) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा का निवासी है।

हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 190 इंजेक्शन बरामद किए गए। STF के मुताबिक, गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर नशीले इंजेक्शनों की आपूर्ति के स्रोत और इनके वितरण से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। टीम आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना

इस संयुक्त अभियान में STF एंटी नारकोटिक्स कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक पावन स्वरूप, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, उपनिरीक्षक जगदीप नेगी सहित टीम के अन्य सदस्य तथा बनभूलपुरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और पुलिसकर्मी शामिल रहे। STF ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री या तस्करी से संबंधित जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad