नैनीताल जिले के इस गाँव मे जब शिकार करने निकला जंगल का खूंखार शिकारी खुद जाल में फंसा, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ आई काम (देखें वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के तल्ली सेठी गांव में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वयस्क गुलदार एक घर में घुस गया। गुलदार ने घर में मौजूद कुत्ते को मार डाला। इस दौरान बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से गुलदार को कमरे में बंद कर दिया गया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात गुलदार अचानक घर के अंदर घुस आया। गुलदार की आहट सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग महिला घबरा गईं। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों को बुलाया और हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना गांव में तेजी से फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया और सुरक्षित रेस्क्यू सेंटर पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

गुलदार के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad