लालकुआं में श्री आदर्श रामलीला का भव्य शुभारंभ : नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी बने नारद दर्शको को मोहा मन, तो वही क्षेत्रीय कलाकारों ने लूटी वाहवाही (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं:- श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में नगर के अंबेडकर पार्क में क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा आयोजित श्री रामलीला का विधिवत शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी राकेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह, रावण-कुंभकर्ण-विभीषण द्वारा भगवान शिव से वरदान मांगने और भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का सुंदर मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही एक आदर्श समाज की स्थापना की जा सकती है। वहीं, विशिष्ट अतिथि सरदार गुरदीप सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम की लीलाएं हमें सत्य की असत्य पर विजय का संदेश देती हैं। आज आवश्यकता है कि हम इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प

रामलीला के पहले दिन क्षेत्रीय कलाकारों ने नारद मोह, रावण, कुंभकर्ण और विभीषण द्वारा भगवान शिव से वरदान प्राप्त करने तथा भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बीसी भट्ट ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला में पहुंचने और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नारद की भूमिका निभाई, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार सेतिया ने भगवान शिव का पात्र निभाया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, एडवोकेट हरीश नैनवाल,वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट,व्यापारी नेता नंदन सिंह राणा,
पूर्व सभासद हेमंत पांडे, राजकुमार सेतिया, निर्देशक पान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रजवार, बॉबी संभल, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad