लालकुआं(बड़ी खबर) वेंडर जोन से पार्किंग तक… लालकुआं की सूरत बदलने के लिए पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के सामने रखे अहम प्रस्ताव

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक के लालकुआं आगमन एवं निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने उनसे मुलाकात कर नगर के विकास, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस दौरान वेंडर जोन की स्थापना, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में सुधार, यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार, रेलवे कर्मचारियों के आवास और पार्क निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने रेल महाप्रबंधक के समक्ष नगर हित से जुड़े विभिन्न सुझाव रखते हुए कहा कि लालकुआं में स्थानीय व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के लिए वेंडर जोन की स्थापना आवश्यक है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा पार्किंग की बेहतर व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का परीक्षण, कई जगह सायरन में आई तकनीकी दिक्कतें

अध्यक्ष लोटनी ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे परिसर में स्थित कर्मचारी आवासों से संबंधित व्यवस्थाओं का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा नगर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पार्क निर्माण तथा हरित क्षेत्रों के विकास का सुझाव दिया।

इस दौरान रेल महाप्रबंधक ने अध्यक्ष लोटनी की ओर से रखे गए सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर विचार करते हुए आवश्यक अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल होने से लालकुआं के विकास को गति मिलेगी। साथ ही नगर में बेहतर यातायात व्यवस्था, व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ सौंदर्यीकरण को भी नई दिशा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad