ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

खबर शेयर करें 👉


ऊधमसिंह नगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। एसएसपी अजय गणपति ने काम में लापरवाही सामने आने पर दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं।