नैनीताल लगातार बारिश से तापमान गिरा, ठंड बढ़ी ऊंची चोटियों पर हिमपात के आसार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शीतकाल की वर्षा वसंत में जबरदस्त बरसा पानी बरसा रहा है। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं और लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो चले है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

नगर में वर्षा का क्रम बीती रात से शुरू हो गया था और सुबह मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो फिलहाल जारी है। तेज वर्षा से नाले उफान पर बह रहे हैं। कई सड़कों में जलभराव हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात; देखें पूरी अपडेट

अलबत्ता नैनी झील के जल स्तर में मामुली सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा का दौर अभी कई घंटे जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश हो रही है।

यह शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ है। ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार से मौसम में सुधार आ जायेगा। लगातार वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आ गई है। हल्की ठंड महसूस होने लगी है।