हल्द्वानी में तमिलनाडु के CM विजय का नाम-फोटो लगाकर साइबर ठगी, गरीबों की मदद के नाम पर दो महिलाओं से 80 हजार ऐंठे

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नाम और फोटो इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने हल्द्वानी क्षेत्र की दो महिलाओं से 80 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने गरीबों की मदद के लिए राहत फंड में चंदा जुटाने का झांसा देकर दोनों महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाओं के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। आरोपी ने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फोटो लगा रखी थी और खुद को मुख्यमंत्री बताया। इसके बाद आरोपी ने गरीबों की मदद के लिए बनाए जा रहे राहत फंड के नाम पर चंदा देने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ठग के झांसे में आकर एक महिला ने 45 हजार रुपये और दूसरी महिला ने 35 हजार रुपये उसके बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम भेजने के बाद जब दोनों महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

सीओ साइबर सेल अमित कुमार सैनी ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जानकारी बैंक से मांगी गई है। खातों और लेनदेन के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।