पंतनगर फायरिंग की सूचना पर आधी रात निकले एसएसपी, चेकिंग में लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी निलंबित (पड़े लिस्ट)

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर। पंतनगर क्षेत्र में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस की सतर्कता परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने देर रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चेकिंग प्वाइंट पर गंभीर लापरवाही सामने आई। कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ ने कंट्रोल रूम को अपनी गलत लोकेशन भेजकर गुमराह करने का प्रयास किया। मामले में एसएसपी ने नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चार अन्य से स्पष्टीकरण तलब किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित की गई कि पंतनगर क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की गई है और घटना के बाद वे काशीपुर की ओर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पंतनगर से जसपुर बॉर्डर तक सभी चेकिंग प्वाइंटों को अलर्ट कर सघन वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए।

रात करीब 12 बजे से सुबह 3 बजे तक एसएसपी अजय गणपति स्वयं निजी वाहन से रुद्रपुर से जसपुर तक विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण करने निकले। निजी वाहन में होने के कारण किसी भी पुलिसकर्मी को उनके निरीक्षण की भनक नहीं लगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

निरीक्षण के दौरान महतोष मोड़ सहित कई स्थानों पर रात्रि अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को अपनी वास्तविक स्थिति के बजाय गलत लोकेशन भेजी थी, जिससे चेकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने केलाखेड़ा थाने के एसआई हरीश महर, कांस्टेबल कमल सिंह, बाजपुर कोतवाली के एसआई धीरेंद्र परिहार, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह और पूरन चंद्र, आईटीआई कोतवाली के एसआई सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती और मोहन गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा चार अन्य पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad