कभी धूप तो कभी बारिश के बीच सैलानियों ने लिया नैनीताल का आनंद, तीन दिन में हजारों पर्यटक पहुंचे

खबर शेयर करें 👉

नौनीताल। यह वीकेंड सैलानियों के लिहाज पर्यटन कारोबारियों को लेकर मुनाफे का रहा। नगर में तीन दिन में दस हजार से अधिक सैलानी पहुंचे। रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की आमद अधिक रही। कारोबारियों को उम्मीद है कि ईद के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी, जिससे कारोबार में और वृद्धि होगी।

तीन दिन में उमड़ी अच्छी भीड़
शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस बीच नगर के पर्यटन स्थलों में खासी रौनक रही तो बड़ी संख्या में सैलानी पंत पार्क और झील किनारे सैर करते नजर आए। स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, चिड़ियाघर व केव गार्डन की सैर करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। मालरोड की रौनक भी निखरी हुई नजर आई तो नौकाविहार का भी सैलानियों ने जमकर लुत्फ उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

कभी धूप तो कभी बारिश का उठाया लुत्फ
सैलानियों ने शहर के कभी धूप, कभी बारिश तो कभी ओलावृष्टि के मौसम का खूब लुत्फ उठाया। शाम को मौसम खुलने के बाद मालरोड की रौनक बढ़ गई। टोल टैक्स लेक ब्रिज चुंगी के अनुसार तीन दिन में लगभग ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार मैदानी भागों में गर्मी बढ़ने लगी है। जिस कारण सैलानियों की आमद में वृद्धि हुई है, जो आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad