रुद्रपुर 21 जुलाई से लापता 13 वर्षीय युवक का शव कल्याणी नदी में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुद्रपुर के खेड़ा वार्ड-17 निवासी 13 वर्षीय रिजवान, जो 21 जुलाई से लापता था, का शव शनिवार सुबह कल्याणी नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बेटे का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, रियासत अली का 13 वर्षीय पुत्र रिजवान 21 जुलाई से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह कुछ लोग झील के पास स्थित कल्याणी नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी में एक किशोर का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान कराने पर शव रिजवान का निकला। बेटे का शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
परिजनों का कहना है कि रिजवान के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

फ़ाइल फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad