(रामनगर) मौत बनकर झपटा जंगल का खूंखार शिकारी , दूसरी बहन ने दिखाया ऐसा साहस कि शिकारी भी डर कर भागा

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। मालधनचौड़ गांव में खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस घटना में दो बहनों के आपसी प्यार और साहस ने मौत को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। घायल महिला का संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत शाम चार बजे मालधनचौड़ देवीपुरा निवासी 34 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी चंद्रपाल शाम चार बजे अपनी बड़ी बहन सोनिया के साथ खेत में घास काट रही थी। सोनिया के साथ उसकी छोटी बेटी भी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

गुलदार ने किया हमला

दोनों बहनें कुछ ही दूरी पर थी कि तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने पिंकी पर हमला कर दिया। गुलदार के चंगुल में फंसने के बावजूद पिंकी ने अपनी जान की परवाह किए बिना चिल्लाते हुए सोनिया व उसकी बेटी से तुंरत वहां से भाग जोन के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

सोनिया ने भी डरकर भागने के बजाय गुलदार को भगाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर गुलदार पिंकी को छोड़कर पीछे हट गया। गुलदार ने दोबारा भी झपटने की कोशिश की, लेकिन सोनिया व पिंकी के शोर मचाने गुलदार वहां से भाग गया।

गुलदार के पंजे से पिंकी के कान पर जख्म बना है। सूचना मिलने पर आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि हमलावर गुलदार प्रतीत हो रहा था। रेंजर खनायत ने बताया कि गश्त के लिए गांव में वन कर्मियों की टीम भेजी गई है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।