उत्तराखंड के बागेश्वर में बारिश का कहर: 14 सड़कें बंद, कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। रविवार रात से जिले में लगातार हो रही बारिश का जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। भारी वर्षा के चलते जिले के 14 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हो गया है। खराब मौसम को देखते हुए सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला


लगातार बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित होने के साथ लोगों की आवाजाही भी बाधित हुई है।


ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूलों में अवकाश
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार आर्य ने सोमवार को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन


14 सड़कें बंद, प्रशासन अलर्ट
भारी बारिश के कारण जिले के 14 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। प्रशासन और संबंधित विभाग बंद सड़कों को खोलने में जुटे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad