गौलापार हादसा: मानपुर पश्चिम त्रासदी पर राजनीतिक दलों ने व्यक्त की संवेदना, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की मांग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/गौलापार। मानपुर पश्चिम गांव में घर के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी की शटरिंग खोलते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों—मां सरस्वती देवी और उनके दो बेटों धर्मेंद्र बिष्ट व खुशाल बिष्ट की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत की घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक हादसे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ने पूर्व किरायेदार पर लगाए 25 लाख की धोखाधड़ी के आरोप : पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार, एक्टिवा लौटाने से भी किया इनकार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने हादसे को अत्यंत विचलित करने वाला और दुखद बताया। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में कहा, “एक ही परिवार के तीन सदस्यों का इस तरह अचानक चले जाना बेहद दर्दनाक है। दुख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।” उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत उचित मुआवजा देने तथा भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए बंद जगहों व बेसमेंट में काम करने को लेकर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जमीन की रजिस्ट्री से पहले खुला राज, पति-पत्नी पर करोड़ों की ठगी का आरोप

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गहरा शोक प्रकट करते हुए भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने कहा कि बिष्ट परिवार का इस तरह असमय जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, “यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है। दुख की इस विकट घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हमारी सरकार और संगठन प्रभावित परिवार को हर संभव प्रशासनिक और आर्थिक सहायता दिलाना सुनिश्चित करेंगे।”

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट ने प्रेस को जारी बयान में घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों का जाना पूरे उत्तराखंड को झकझोर देने वाला हादसा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद का एक-एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, पीड़ित परिवार को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए और परिवार के योग्य सदस्य को रोजगार प्रदान किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का लोक भवन घेराव, 100 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में
Ad