कलयुगी नाती की करतूत से दहल उठे लोग , हैवान बनाकर 95 साल की नानी से किया दुष्कर्म फिर दबाया गला

खबर शेयर करें 👉

(रुड़की) । नारसन चौकी क्षेत्र के एक गाव में घर में सो रही बुजुर्ग महिला( 95) के साथ नशे में धुत उसके नाती ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसका गला दबा दिया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई होने पर परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

नानी से दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी एक युवक करीब तीन साल से अपने नानी के गांव में उनके घर के पास ही मकान लेकर रह रहा है। गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे शुभम शराब के नशे में धुत होकर नानी के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के एक कमरे मे सो रही बुजुर्ग नानी (95) से दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शोर मचाने पर आरोपित ने नानी का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। जिससे वह बेहोश हो गयी। इसी बीच परिवार के लोगो की नींद खुल गयी। परिवार के लोगो को नाती की करतूत का पता चला तो पाव तले की जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की "बल्ले-बल्ले",धामी सरकार जल्द देगी टैबलेट

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया गया है। पुलिस ने इस मामले मे जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर आसपास का क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad