हल्दूचौड़ परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब ‘अंकिता भंडारी हत्याकांड से बेरोजगारी तक’ गूंजे सवाल, नेता प्रतिपक्ष आर्य, विधायक हृदयेश पूर्व कबि0 मंत्री दुर्गापाल ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर घेरा

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस ने हल्दूचौड़ में आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ से भाजपा सरकार के खिलाफ सीधा राजनीतिक युद्ध छेड़ दिया। सम्मेलन में प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर तीखे प्रहार किए और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर बदलाव की अलख जगाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है, भर्ती परीक्षाएं पेपर लीक की भेंट चढ़ रही हैं और भ्रष्टाचार सरकार की पहचान बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों तक सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई, महंगे गैस सिलेंडर, पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और जनविरोधी नीतियों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर केवल वादे किए हैं, जबकि धरातल पर जनता को महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल व्यवस्थाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि जनता इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर सबसे तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

उन्होंने विशेष रूप से बिंदुखत्ता को आज तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिलने को भाजपा की राजनीतिक विफलता बताया। दुर्गापाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बने अस्पताल आज डॉक्टरों, विशेषज्ञों और आवश्यक संसाधनों के अभाव में खुद इलाज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली, पेयजल, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बदतर है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार और दावों में व्यस्त है।

प्रकाश जोशी ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गति ठप है और आम जनता निराशा के दौर से गुजर रही है।सम्मेलन में नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का ‘परिवर्तन संकल्प अभियान’ उत्तराखंड को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों से मुक्ति दिलाने का अभियान है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर भाजपा की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष उमेश कबड़वाल ने किया।इस अवसर पर हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कैलाश दुमका, प्रमोद कालोनी, शंकर जोशी, राजेंद्र खनवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, बीना जोशी, किरण जोशी, दया बमेटा, दया किशन कबड़वाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad