लालकुआं में मचा हड़कंप : भाजपा नेता के बेटे पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक की नाक पर गंभीर चोट आई। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय पहुंचाया। पीड़ित ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पीड़ित फरहाद रजा खान निवासी सुभाष नगर, वार्ड नंबर-5 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दो मित्रों के साथ गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक स्वीट्स की दुकान के सामने से घर लौट रहा था। इसी दौरान संजय नगर हाथीखाना निवासी एक युवक अचानक उसके सामने आ गया और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने नुकीले हथियार से उसकी नाक पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल अवस्था में आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे निजी वाहन से हल्द्वानी स्थित बेस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी


पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले उसका परिचित और दोस्त था, लेकिन बाद में वह नशीले पदार्थों के सेवन का आदी हो गया। पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार आरोपी को नशे की लत छोड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और दोस्ती समाप्त हो गई। पिछले करीब चार-पांच महीनों से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम


पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा था और पूर्व में भी कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। अब अचानक हमला किए जाने के बाद उसे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि फरहाद रजा खान वरिष्ठ भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

un

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad