लालकुआं स्टेशन पर हड़कंप: बेहोशी की हालत में मिले पति-पत्नी, मोबाइल-नकदी सब गायब जीआरपी पुलिस जांच की जुटी

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। मुरादाबाद-काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे एक नेपाली दंपति के लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा। दंपति के पास मोबाइल, नकदी और अन्य सामान नहीं मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वे जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे जीआरपी चौकी लालकुआं को सूचना मिली कि मुरादाबाद से काठगोदाम जा रही पैसेंजर ट्रेन में एक पति-पत्नी अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को ट्रेन से नीचे उतारकर पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वे ठीक से जवाब देने की स्थिति में नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

आधार कार्ड की जांच के बाद उनकी पहचान नेपाली मूल के दंपति के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वे मुरादाबाद से ट्रेन में सवार हुए थे और नेपाल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चाय पिलाई थी, जिसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। होश आने पर उनके पास न मोबाइल मिला, न नकदी और न ही ट्रेन का टिकट। इस आधार पर पुलिस को आशंका है कि वे जहरखुरानी गिरोह के शिकार हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ‘छोटा है’ कहकर लूडो खिलाने से किया मना, सिर पर ईंट मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

जीआरपी ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेज दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष लोटनी ने किया ध्वजारोहण

थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जीआरपी की टीमें कुमाऊं के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वर्दी और सादे कपड़ों में लगातार गश्त करती हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ का सेवन न करें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत जीआरपी या रेलवे पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad