( उत्तराखंड ) BJYM प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में चंपावत में संगठनात्मक बैठक

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में चंपावत जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथि का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्षों तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर जन्मदिन की पार्टी से लौटे टेंट कारोबारी की मौत, कार में मिला शव; सिर-गले पर चोट के निशान

इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही हाल ही में नियुक्त नए पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मचा हड़कंप : भाजपा नेता के बेटे पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला

कार्यक्रम में BJYM चंपावत के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad