नैनीताल हुआ पैक,वीकेंड में होटल फुल और पार्किंग फुल : भीड़ से गुलजार हुई सरोवर नगरी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन पूरे शबाब पर है। वीकेंड पर पर्यटकों की भारी आमद से शहर गुलजार नजर आया। पिछले तीन दिनों में 25 हजार से अधिक सैलानी नैनीताल पहुंचे, जबकि रविवार को अकेले 10 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने नगर भ्रमण किया। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, पार्किंग और प्रमुख पर्यटन स्थल पूरी तरह भरे रहे।


रविवार को सुबह मौसम सुहावना रहा और धूप खिली रही, लेकिन दोपहर के साथ गर्मी और उमस बढ़ गई। शाम करीब तीन बजे बाद मौसम ने करवट ली और कुछ देर मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली और मौसम फिर खुशनुमा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत


जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 75 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।
पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात योजना लागू की। रूसी बाईपास और नारायण नगर में पर्यटक वाहनों को रोककर यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से शहर भेजा गया। इसके बावजूद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम


मस्जिद चौराहा, चिड़ियाघर रोड, हल्द्वानी रोड, भवाली रोड, बिड़ला रोड और मालरोड पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। पार्किंग स्थलों के भर जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।


नगर के प्रमुख पर्यटन स्थल स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन और चिड़ियाघर में दिनभर पर्यटकों की भीड़ रही। नैनी झील में नौकायन का आनंद लेने वालों का भी तांता लगा रहा। वहीं पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, कैंची धाम, खुर्पाताल, भीमताल और भवाली जैसे आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
■ प्रमुख बिंदु
* पिछले तीन दिनों में 25 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
* रविवार को 10 हजार से ज्यादा सैलानियों ने किया नगर भ्रमण
* ढाई हजार से अधिक वाहनों ने किया नैनीताल में प्रवेश
* होटल और पार्किंग स्थल लगभग पूरी तरह रहे फुल
* यातायात दबाव के चलते कई मार्गों पर लगा जाम
* शाम को हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad