‘नैनीताल’ राष्ट्रपिता का अपमान: सेल्फी के जुनून में भूले मर्यादा, गांधी प्रतिमा पर चढ़े पर्यटक ‘पर्यटकों की हरकतों पर डीएम सख्त’

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल डांठ पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा इन दिनों पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गई है। पर्यटन सीजन के दौरान कई पर्यटक प्रतिमा पर चढ़कर फोटो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले का संज्ञान लिया है।


बता दें कि डांठ क्षेत्र के सुंदरीकरण के दौरान यहां चरखा कातते हुए महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित की गई थी। वहीं, अक्टूबर 2025 में पुरानी गांधी प्रतिमा का रंग-रोगन कर उसे डांठ के कलेक्ट्रेट की ओर स्थित छोर पर स्थानांतरित कर दिया गया था। इस तरह वर्तमान में डांठ क्षेत्र में महात्मा गांधी की दो प्रतिमाएं स्थापित हैं। नई प्रतिमा के साथ गांधी जी के तीन बंदरों की मूर्तियां भी लगाई गई हैं, जहां पर्यटक बड़ी संख्या में फोटोग्राफी करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्वतखोर जेई रंगे हाथ गिरफ्तार, भुगतान के बदले मांगे थे 20 हजार रुपये


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई कई तस्वीरों में पर्यटक, विशेषकर बच्चे, जूते पहनकर गांधी प्रतिमा पर चढ़े और उनके गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। इन तस्वीरों को लेकर लोगों ने इसे राष्ट्रपिता के सम्मान के विपरीत बताते हुए नाराजगी जताई है।
इस संबंध में कोतवाल हरपाल सिंह ने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। प्रतिमा की सुरक्षा और उसकी देखरेख पर्यटन विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकार क्षेत्र का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) रहस्य बनी नैनीझील 'देखे वीडियो' : चार दिनों में तीसरा शव की बरामदगी के बाद पुलिस जांच तेज


उधर, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि गांधी प्रतिमा पर किसी भी व्यक्ति को चढ़कर फोटो या वीडियोग्राफी नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए प्रतिमा के चारों ओर बार्ब्ड वायर (कंटीले तार) लगाए जाएंगे तथा नगर पालिका को भी प्रतिमा की नियमित देखरेख और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  'पांच साल बेमिसाल' धामी सरकार के पांच साल पूरे, 4 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा सप्ताह
Ad