रुद्रपुर कोर्ट के बाहर वैवाहिक विवाद में बवाल, परिवार से मारपीट कर बच्ची को जबरन ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले की पेशी के दौरान जमकर हंगामा हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि 10 से 12 लोगों ने उन पर हमला कर मारपीट की और तीन बच्चों में से एक बच्ची को जबरन अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित निशांत सिंह के अनुसार वह अपनी पत्नी, साली और अन्य रिश्तेदारों के साथ वैवाहिक विवाद के मामले में पेशी के लिए जिला न्यायालय पहुंचे थे। आरोप है कि कोर्ट गेट के बाहर पहले से मौजूद उनकी साली के पति, जेठ, सास और अन्य लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

मारपीट में निशांत सिंह के चेहरे और नाक पर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और मौके से तीन बच्चों में से एक बच्ची को जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद सभी आरोपी सफेद रंग की अर्टिगा कार में सवार होकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में SSB का बड़ा एक्शन: 54 लाख की जाली करेंसी पकड़ी, 52 मानव तस्करी पीड़ितों को कराया मुक्त

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।