‘मर गई ममता’ कोख हुई कलंकित मुंह में रबड़ ठूंस नवजात को नाले में मरने के लिए छोड़ गए,सांसे चलती मिली

खबर शेयर करें 👉

चमोली। चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में गुरुवार सुबह एक नवजात संदिग्ध परिस्थितियों में आम रास्ते के पास स्थित नाले में पड़ा मिला। समय रहते लोगों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे गोशाला जा रही एक महिला ने रास्ते के किनारे नाले में नवजात को पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था


सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं और ग्राम प्रहरी मौके पर पहुंचे। प्रधान ने बताया कि नवजात के मुंह में बोतल के निप्पल (चूसनी) को बांधने वाला रबर फंसा हुआ था। जब उसे बाहर निकाला गया तो नवजात की सांसें चल रही थीं।
इसके बाद तुरंत चमोली कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव


पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि नवजात के मिलने के मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि उसे वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। फिलहाल नवजात का अस्पताल में उपचार जारी है।