हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, स्कूली बच्चों की वैन स्कॉर्पियो से टकराई

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को गौलापार के नवाड़खेड़ा के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नौ स्कूली बच्चों को लेकर जा रही आरएम स्कूल की वैन और एक स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे के सिर में चोट आई, जबकि अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग


टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी बच्चों को तत्काल पास के क्लीनिक ले जाया गया। इसी दौरान स्कूल प्रबंधन का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने दूसरे वाहन से स्कूल रवाना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला


पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो गौला पुल की ओर से आ रही थी, जबकि स्कूल वैन काठगोदाम की ओर से बच्चों को लेने जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। स्कॉर्पियो सवार लोग मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। काठगोदाम कोतवाल जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की एक प्रमुख वजह माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad