माँ नंदा देवी बड़ी जात: 5 से 30 सितंबर तक चलेगी ऐतिहासिक यात्रा, बदरीनाथ धाम से शुरू हुआ न्योता बांटने का दौर

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर (चमोली)। मां नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियां तेज हो गई हैं। 5 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा के सफल आयोजन की कामना को लेकर यात्रा समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

यात्रा समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) हरेंद्र सिंह रावत और उपाध्यक्ष सुखबीर रौतेला ने बदरीनाथ मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी, के पदाधिकारियों तथा सीमांत गांव बामणी और माणा के प्रतिनिधियों से भेंट कर उन्हें मां नंदा देवी बड़ी जात में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

इस अवसर पर सभी से यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन में सहयोग का आग्रह किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मां नंदा देवी बड़ी जात उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और लोक परंपराओं का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। यह यात्रा मां नंदा को मायके से विदा कर हिमालय स्थित उनके ससुराल तक पहुंचाने की सदियों पुरानी लोक परंपरा का प्रतीक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उन्होंने बताया कि इस यात्रा में उत्तराखंड सहित देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और यात्री शामिल होते हैं। 5 से 30 सितंबर तक चलने वाली इस धार्मिक यात्रा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निमंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े आयोजन में सहभागी बन सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आसमानी आफत: 500 ग्राम तक के ओले गिरे, आंधी-बारिश से भारी तबाही, गन्ने-धान की फसलों को नुकसान, बिजली और यातायात प्रभावित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad