लालकुआं (अपडेट) रेलवे स्टेशन के सामने बेकाबू कार का तांडव :खोखा और ऑटो को मारी टक्कर, बाल-बाल बची कई जानें

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे फड़ और खोखे में जा घुसी। गनीमत रही कि घटना के समय वहां अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे में एक ऑटो, एक ठेला और वहां रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे हल्द्वानी की ओर से आ रही कार रेलवे स्टेशन के सामने अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठी। कार पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो से टकराई और फिर फड़नुमा ठेले व खोखे में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रखा सामान सड़क पर बिखर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर के बाद नौ लाख नाम हटने पर कांग्रेस चिंतित, सीईओ से पुनः जांच की मांग

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार में सवार युवकों को बाहर निकाला और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को मौके से हटाया गया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर बातचीत चलती रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad