लालकुआं (अपडेट) गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: एडवांस बुकिंग नहीं होगी मान्य, एजेंसी ने जारी की अपील

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। गैस एजेंसी ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर की एडवांस बुकिंग नहीं करने की अपील की है। एजेंसी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि उपभोक्ता गैस सिलेंडर की बुकिंग पहले से न करें, बल्कि गैस वितरण वाहन के क्षेत्र में आने से एक दिन पहले ही अपनी बुकिंग कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा


एजेंसी के अनुसार, जो उपभोक्ता पहले से (एडवांस) बुकिंग करेंगे, उनकी बुकिंग मान्य नहीं होगी। इससे गैस वितरण के दौरान सिलेंडर प्राप्त करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।


गैस एजेंसी ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और गैस वाहन के आगमन से एक दिन पूर्व ही बुकिंग कराएं। साथ ही इस सूचना को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और व्हाट्सएप समूहों में साझा करने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)


उपभोक्ताओं के लिए सलाह:


गैस सिलेंडर की एडवांस बुकिंग न करें।


गैस वितरण वाहन के आने से एक दिन पहले ही बुकिंग कराएं।


समय पर बुकिंग करने से गैस वितरण प्रक्रिया सुचारू रहेगी और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad