लालकुआं की सड़कें बनीं हादसों का हॉटस्पॉट : जिले के 17 ब्लैक स्पॉट में 4 यहीं (देखे लीस्ट) ,15 दिन में 5 मौतों से दहशत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सड़क हादसों के लिहाज से रामनगर और लालकुआं क्षेत्र की सड़कें सबसे ज्यादा संवेदनशील और जानलेवा साबित हो रही हैं। इस बात की तस्दीक खुद पुलिस विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जिलेभर में चिह्नित किए गए कुल ‘ब्लैक स्पॉट’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) में से अकेले ७६ प्रतिशत स्पॉट इन्हीं दोनों क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां आए दिन होने वाले भीषण हादसों में कई लोग असमय अपनी जान गंवा चुके हैं।

जिले के प्रमुख ब्लैक स्पॉट की सूची
यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं के इतिहास और संवेदनशीलता के आधार पर थानों के अनुसार इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है:

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के खुरियाखत्ता प्राथमिक विद्यालय बदहाली की मार: ढहती छत, एक शिक्षक और सिर्फ 9 छात्र

पुलिस विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पूरे नैनीताल जिले में कुल १७ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या रामनगर क्षेत्र की है, जहां ९ ब्लैक स्पॉट दर्ज हैं। इसके अलावा लालकुआं में ४, हल्द्वानी में ३ और पर्वतीय क्षेत्र की खनस्यूं तहसील में १ ब्लैक स्पॉट चिह्नित है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते रामनगर और लालकुआं मार्ग जिले में सबसे अधिक संवेदनशील बने हुए हैं। इन स्थानों पर वाहनों की अत्यधिक रफ्तार, यातायात का बढ़ता दबाव और सड़कों की भौगोलिक परिस्थितियां दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह मानी जा रही हैं। प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) लगाने के साथ-साथ स्पीड कंट्रोल और सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय किए जाने के दावे किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा में बाबू का आशिर्वाद लेकर हेमवती नंदन दुर्गापाल का जन्मोत्सव बना चुनावी शक्ति प्रदर्शन ? , कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 जीत का संकल्प (देखे वीडियो)

लालकुआं हाईवे पर दो हादसों में ५ की मौत से मचा कोहराम

सड़कों की इस संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लालकुआं हाईवे पर बीते एक पखवाड़े (१५ दिन) के भीतर ही दो अलग-अलग सड़क हादसों में ५ लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। हाल ही में गौलापार-तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा भी इसी हाईवे से जुड़ा था, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने चार दोस्तों को बेरहमी से कुचल दिया था। वहीं, इसी मार्ग पर दो दिन पहले एक अनियंत्रित दूध वाहन की टक्कर से एक पूर्व सैनिक की भी असमय मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  21 जुलाई की छुट्टी की खबर निकली अफवाह, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा स्पष्टीकरण

“पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कुल १७ ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां हादसों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और गति सीमा नियंत्रण जैसे जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से हमारी विशेष अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और मानकों के अनुसार निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, ताकि इन जानलेवा हादसों पर पूरी तरह विराम लगाया जा सके।”
— डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक व अपराध, नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad